एटा जिले में अग्निशमन विभाग में तैनात आरक्षी ने ही अपने साले की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी आरक्षी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी आरक्षी के साले की पत्नी से संबंध थे।
विगत 20 जुलाई को थाना क्षेत्र के खड़ीत पुल के पास पुलिस को रक्त रंजित शव मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 24 जुलाई को युवक की शिनाख्त विवेक कुमार (35) पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी धारिकपुर थाना पिलुआ जिला एटा के रूप हुई थी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार निवासी जहांनपुर एका को मुस्तफाबाद के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।