फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370: अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे पिता बोले, बेटे का बलिदान भारत माता के काम आया

Wed, 07 Aug 2019 12:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
शहीद रामवीर को अंत्योष्टि स्थल पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के फैसले की खबर सुनकर शहीद के गांव हुलवाना में श्रद्धांजलि स्थल पर गमगीन बैठे पिता किशन सिंह को जब इसकी खबर हुई तो वह अपने पुत्र शहीद रामवीर की तस्वीर लेकर खुशी से उछल पड़े। बोले, मेरे बहादुर बेटे का बलिदान भारत माता के काम आ गया। रामवीर कुछ दिन पूर्व ही शहीद हुए थे। 
विज्ञापन


गांव हुलवाना में वीर सपूत शहीद रामवीर सिंह की शहादत स्थल पर अचानक हलचल बढ़ गई जब लोगों को टीवी के जरिए जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की सूचना मिली। बेटे के गम में बैठे शहीद के पिता किशन सिंह सरकार के इस फैसले को लेकर खुश नजर आए।

वह शहीद की तस्वीर को लेकर उछल पड़े। कहने लगे, बेटे का बलिदान भारत माता के काम आ गया। भाई सुंदर सिंह ने कहा कि  अब उन्हें संतोष है कि सरकार ने शहीद रामवीर और फौजियों की दिली इच्छा को पूरा किया है। कृष्णा चौधरी, महेश, दीपक, बंशीलाल, कपिल, सुरेश, राहुल, किशन चंद, केदार, रवि, ज्ञान फौजी, कैलाश, अनूप चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें