फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर हुई थी नंदकिशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रमईहार में 10 जून की रात खेत पर गए किसान नंदकिशोर की हत्या किसी झगड़े की रंजिश के चलते नहीं हुई थी। मरने वाला युवक गांव के ही एक युवक के प्रेम संबंध में रोड़ा बन चुका था। इस वजह से आरोपी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा करने के साथ ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि नामजद लोगों का इस हत्याकांड से कोई वास्ता नहीं था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार निवासी नंदकिशोर 10 जून की रात रोजाना की तरह खेत पर सोने के लिए गया था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक गोली सिर में और दूसरी सीने के पास लगी थी। एसपी अजय कुमार पांडेय ने कोतवाली पुलिस को शीघ्र व सही खुलासे के निर्देश दिए थे। इस बीच मृतक की पत्नी गुड्डी ने गांव के राकेश व दिवाकर पर झगड़े की रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पाया कि नामजद लोग घटना में शामिल नहीं हैं, बल्कि हत्याकांड प्रेम संबंध के चलते अंजाम दिया गया है। जांच के दौरान पता चला कि गांव निवासी सोनू उर्फ सुशील के मरने वाले युवक के परिवार की एक युवती से प्रेम संबंध थे। नंदकिशोर ने इसका विरोध किया तो युवती ने सुशील का साथ छोड़ दिया था। बस इसी बात से आरोपी रंजिश मानने लगा। उसने गांव के ही ब्रह्मपाल और संतोष के साथ मिलकर नंदकिशोर की हत्या करने की योजना बना ली। इसके लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी। इसमें 10 हजार रुपये एडवांस दिए। 10 जून को सोनू व दोनों साथियों ने नंदकिशोर की हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने सोनू व ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने अपराध को कबूल किया। दोनों को जेल भेजा गया।
तमंचा किया बरामद
सीओ सिटी अभय नरायण राय ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। सोनू व ब्रह्मपाल को जेल भेजा गया है। तीसरे आरोपी संतोष को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें