फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़े गए दरोगा पर हमेले के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव नगला सिरौली में दरोगा पर हमले के आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि हमला करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है। बदमाशों की पकड़ के लिए पांच टीमें मेवात में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव नगला सिरौली में हथियार तस्करों को पकड़ने गए दरोगा पर तस्करों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक अमर सिंह की मौत गई जबकि दरोगा अजय अवाना घायल हो गए। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच है। सभी गांव के हैं। घटना के बाद से मेवात जाकर छिप गए है।
इनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। ये टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं। हमलावर लगातार अपना स्थान बदल रहे हैं। इस मामले में हरियाणा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आसपास के गांवों पर भी नजर रखी जा रही है। गांव में पीएसी अभी तैनात है। घायल हुए दारोगा अजय अवाना की हालत में सुधार बताया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें