फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: खेत में मंदबुद्धि युवक की गला दबाकर हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके से पकड़ा, दूसरा फरार

Mon, 07 Feb 2022 09:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

युवक के गुप्तांगों पर लकड़ी से प्रहार किया गया। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में रविवार शाम को एक युवक की खेत में बैठकर नशा कर रहे दो आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। युवक की चीखपुकार सुनने पर ग्रामीणों ने एक हत्यारे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया दूसरा भाग गया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ढोलना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शाम करीब पांच बजे खेत पर शौच के लिए गया था, तभी वहां गांव का ही छविराम और कल्लू गांजे का नशा कर रहे थे। तभी युवक के चीखने की आवाज ग्रामीणों को सुनाई दी। ग्रामीण मौके की ओर भागे तो छविराम भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। 

खेत पर जाकर देखा तो युवक मृत पड़ा था। उसके शव के पास खून के निशान भी थे। युवक के गुप्तांगों पर लकड़ी से प्रहार किया गया। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। घटना की सूचना पर सीओ दीप कुमार पंत व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए छविराम से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कुकर्म की आशंका की बात सामने आ रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मृतक युवक मंदबुद्धि था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें