फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sun, 18 Jul 2021 02:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा जनपद के थाना चित्राहाट क्षेत्र के पारना मोड़ कमालपुरा के पास दिनदहाड़े एसयूवी सवार बदमाशों ने कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मार कर भाग रहे कार सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के चित्राहाट के पारना मोड़ के समीप रविवार की सुबह जमीन के विवाद में कार सवार युवक राहुल करैया (23) निवासी जैतपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार गोलियां लगने के बाद भी राहुल जान बचाने के लिए कार से भागा। 

विज्ञापन


लेकिन कार से अनियंत्रित हो गई। इससे कार 100 मीटर बाद ही खड्ड में गिरकर पलट गई। वहीं दूसरी कार से भागे हमलावरों को बाह में पुलिस ने पकड़ा। मृतक के चाचा ने चार नामजद समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

परिजनों के मुताबिक राहुल पुत्र जयप्रकाश करैया का पारना मोड़ पर जमीन का विवाद चित्राहाट के लालपुरा निवासी बच्चू सिंह पक्ष से था। रविवार की सुबह इसी विवादित जमीन को लेकर बच्चू सिंह पक्ष ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हमलावरों ने चार गोलियां मारीं
आरोप है कि कार में बैठे राहुल पर बच्चू सिंह, उनके बेटे प्रताप सिंह, शरद सिंह आदि ने गोलियां दागीं। दो गोली सीने और दो गोली बाजू में लगी। गोली लगने से घायल राहुल ने कार समेत वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन घायल होने के कारण वह कार संभाल नहीं सका। 

मृतक के चाचा ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने लालपुरा के बच्चू सिंह, उनके बेटे शरद सिंह, प्रताप सिंह, बच्चू सिंह की पत्नी और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसओ चित्राहाट महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रताप सिंह, शरद सिंह, बच्चू सिंह से वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या की सूचना पर एसपी पूर्वी ए वेंकट अशोक, सीओ रविंद्र प्रताप सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।    
               
इकलौते बेटे की हत्या से बेसुध हुई मां   
रविवार की सुबह हमलावरों ने जैतपुर के राहुल करैया पर एक के बाद एक कई गोलियां दागकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इकलौते बेटे की हत्या से मां सरिता देवी बेसुध हो गईं। बेहोशी टूटने पर उसके मुंह से बस यही बोल निकल रहे थे कि जमीन ले लेते, घर के चिराग को तो छोड़ देते...।

ये भी पढ़ें: आगरा डकैती कांड: ग्राहक बनकर आए पैदल भागे, 25 मिनट तक बंधक बनाया स्टाफ, पढ़िए मिनट-दर मिनट का घटनाक्रम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें