फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राजस्थान के युवक की बेहरमी से हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, पहचान छुपाने को चेहरा भी कुचला

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मृतक की पहचान ओमवीर सिंह(23) पुत्र रामकरन गुर्जर निवासी महथना, कठूमर, अलवर(राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से अलवर (राजस्थान) के कठूमर से लापता युवक की बेहरमी से हत्या करके शव को जमुनापार के पानीगांव रोड पर किसान पैलेस होटल के पीछे खाली प्लॉट में फेंका गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मोबाइल और पास में खड़ी बाइक भी बरामद की है। मृतक के परिजन ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि शादी के बहाने युवक को ले जाकर हत्या की गई है। मृतक के बड़े भाई ने थाने में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पानीगांव रोड पर किसान पैलेस होटल के पीछे खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने कब्जे में लिया। पास में युवक का मोबाइल मिला। मृतक की पहचान ओमवीर सिंह(23) पुत्र रामकरन गुर्जर निवासी महथना, कठूमर, अलवर(राजस्थान) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया तो घर में कोहराम मच गया। 

पुलिस ने मोबाइल और पास ही खड़ी बाइक भी बरामद कर ली। युवक की हत्या बेहरमी से की गई। उसका धारदार हथियार से रेता गया, वहीं पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थर से बिगाड़ा गया। मृतक के सिर में भी चोटों को काफी निशाने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मृतक के चचेरे भाई विक्रम सिंह का आरोप है कि ओमवीर सिंह की पत्नी छह माह पहले मर गई थी। शादी का झांसा देकर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या की है। मृतक के बड़े भाई मुकेश सिंह ने थाना जमुनापार में तहरीर दी है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके हत्यारोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


ओमवीर से चचेरे भाई की हुई सुबह 10 बजे बात
मृतक के भाई विक्रम सिंह की मानें तो गुरुवार सुबह 10 बजे उनकी ओमवीर से मोबाइल पर बात हुई थी। वह कह रहा था कि शादी करके ला रहा हूं। गुर्जर जाति की लड़की मिली है। काफी मना करने के बाद भी नहीं माना। शुक्रवार सुबह पुलिस का फोन आने के बाद ही घर में कोहराम मच गया। विक्रम की मानें तो करीब एक साल पहले ओमवीर सिंह की शादी पल्ला गांव कामां, भरतपुर में हुई थी। छह माह पहले पत्नी के आत्महत्या करने के बाद से भाई परेशान था, पर उसे ससुरालीजनों ने झांसे में ले लिया था कि शादी कराएंगे। संभवत: यह हत्या उन लोगों ने की होगी। रविवार की सुबह बाइक से निकलने के बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें