उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में बुजुर्ग ससुर पर प्यार का खुमार ऐसा चढ़ा कि बहू से मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामला जनपद के बाह थाना क्षेत्र के चित्राहाट के एक गांव का है। महिला ने क्षेत्राधिकारी बाह से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार महिला का आरोप है कि उसका पति पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता था लेकिन लॉकडाउन में काम बंद और रोजगार नहीं मिलने के कारण वह कुछ दिनों पूर्व गांव में आ गया। अब पति गांव में ही खेती करता है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ खेत पर ही झोंपड़ी डालकर रहती है। आरोप है कि उसका ससुर एक विधवा महिला के साथ रहता है और शराब का सेवन करता है।
प्रेमिका के साथ की मारपीट
बुधवार की शाम को उसका ससुर नशे की हालत में अपनी प्रेमिका के साथ उसकी झोंपड़ी पर आ धमका और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने महिला और बच्चों के साथ मारपीट की खेत छोड़कर चले जाने की धमकी दी। ससुर ने उसे व उसके पति को अपनी जायदाद से बेदखल करके खेत बेच देने और जान से मारने की धमकी दी। अब परिजन परेशान है।
थाने में की शिकायत
महिला का कहना है कि ससुर की शिकायत थाना चित्राहट में भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता अपने पति और बच्चे के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय बाह पहुंची जहां उसे क्षेत्राधिकारी बाह को शिकायत पत्र देकर अपने ससुर व उसकी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी ने महिला को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आगरा: आप नेता संजय सिंह ने सरकार को घेरा, पारस अस्पताल पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
मथुरा: राजस्थान के युवक की बेहरमी से हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, पहचान छुपाने को चेहरा भी कुचला