उन्होंने बताया कि भाई से बात करने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन जब फोन नहीं उठा तो मंगलवार की रात चौकीदार से बात करने की कोशिश की। चौकीदार ने भी फोन नहीं उठाया। उसके बाद इस विद्यालय में तैनात अध्यापक रमेश चंद्र को फोन किया। रमेश चंद्र ने विद्यालय पहुंचकर बताया कि उनके भाई का लहूलुहान शव पड़ा हुआ है। पास में कुल्हाड़ी भी रखी हुई है। यह सूचना मिलते ही प्रबंधक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लो एटा से मल्लाहनगर पहुंच गए। सूचना पर सोरों थाने की पुलिस मौके पर आ गई। सोरों के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने मामले की जानकारी सीओ व एसपी को दी। एसपी ने मौके का निरीक्षण कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौकीदार को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
सोरों कोतवाली पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक की हत्या के मामले में कॉलेज के चौकीदार वीरी सिंह पुत्र भीमसेन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चौकीदार से पूछताछ कर रही है। अभी तक पूछताछ में कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों से भी पारिवारिक रंजिश आदि के बारे में जानकारी ली गई है।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। पूछताछ के लिए विद्यालय के चौकीदार को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
आगरा: महिला सिपाही का रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर