कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी की हत्या के बाद निरीक्षण करते एसपी ग्रामीण श्रीशचंद। स?
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ चार लोगों ने हैवानियत करने की कोशिश की। विफल होने पर चारों ने किशोरी की गला घोट कर हत्या कर दी। पीड़िता के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार की दोपहर एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी खेत पर बने अपने चाचा के मकान पर गई थी। वहां से वह अपने खेत पर बनी झोंपड़ी की साफ सफाई करने चली गई। आरोप है कि वहीं पर गांव के ही चार लोग पहुंच गए। किशोरी को अकेली देखकर उन्होंने उसे झोंपड़ी में ही पकड़ लिया।
इसके बाद उन्होंने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म न होने पर उन्होंने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। परिजनों के अनुसार उन्होंने आरोपियों को किशोरी को मारते हुए देखा। वहां किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के भाई ने चारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, सीओ जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, शाहपुर चौकी प्रभारी सुदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।
आरोपियों की पकड़ जल्द हो इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दी दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
- श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण, मथुरा।