फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मामूली विवाद में मार दी थी गोली, अंशू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी भेजा जेल

Mon, 07 Jun 2021 12:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बच्चों में हुए मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। अवैध हथियार एक बार फिर से हत्या का कारण बना। पुलिस ने अंशू हत्याकांड का आरोपी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में युवक की हत्या, अंशू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद पुलिस ने 15 दिन पूर्व अंशू हत्याकांड का खुलासा कर राजेश उर्फ मालू निवासी गोपाल डेयरी के समीप को रविवार को उरमुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि विगत 20 मई को गोपालडेयरी के समीप रहने वाले अंशू उर्फ धर्मेंद्र (24) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ हुग्गा की राजेश उर्फ मालू ने तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में ओमप्रकाश ने राजेश उर्फ मालू के खिलाफ की मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या के बाद से फरार था आरोपी
हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, राजेश उर्फ मालू की गिरफ्तारी के बाद अंशू के परिजनों ने राहत की सांस ली है। ओमप्रकाश का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने न्यायालय से मांग की कि हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। पुलिस का कहना है कि बच्चों में विवाद हुआ था जिसके बाद राजेश ने तैश में आकर तमंचे से गोली मारकर अंशू की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- खौफनाक: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर किसान की हत्या, आरोपियों के पकड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें