फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मालगोदाम पर सिगरेट पीने आए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। सिगरेट पीने के लिए रेलवे माल गोदाम पर गए युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सीधे हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने घायल युवक को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब की है। नगर के हरिनगर प्रसाद टाकीज के निकट निवासी मनीष गौतम पुत्र अजय कुमार गौतम को सिगरेट पीने की तलब लगी तो वह अपने एक रिश्तेदार की पल्सर बाइक लेकर सिगरेट पीने के लिए रेलवे के माल गोदाम पर जा पहुंचा। मनीष के मुताबिक जब वह माल गोदाम पर पहुंचा तो वहां पहले से बाइक पर दो युवक मौजूद थे।
उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। युवकों की नीयत सही न देख उसने बाइक भगानी चाही तो बदमाशों ने गोली चला दी जो मनीष के सीधे हाथ में गोली लग गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिविल पुलिस एवं जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

घटना को लेकर उलझी जीआरपी व सिविल पुलिस
टूंडला। रेलवे के मालगोदाम पर हुई फायरिंग में घायल युवक के मामले में थाना प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि मालगोदाम क्षेत्र जीआरपी का है। वही इस घटना की जांच करेगी। वहीं जीआरपी चार्ज प्रभारी साजिद खां का कहना है कि घटना क्षेत्र सिविल का है। सिविल पुलिस में मामला दर्ज होगा।
युवक के हाथ में छर्रे लगे हैं। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भर्ती करा दिया गया है। दो युवकों को चिह्नित कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। -अभिषेक श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें