फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: पोल खुलने पर परीक्षा केंद्र से भागने लगा 'मुन्नाभाई', डीआईओएस ने 200 मीटर दौड़कर पकड़ा

Sat, 09 Apr 2022 09:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान शनिवार को फिरोजाबाद और मैनपुरी में तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। फिरोजाबाद में डीआईओएस को देखकर आरोपी भागने लगा था। डीआईओएस ने भी दौड़ लगा दी और उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज माधोगंज शिकोहाबाद में यूपी बोर्ड 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में शनिवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। वह पकड़े जाने के बाद भागने लगा। यह देख डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद भी उसके पीछे दौड़ने लगे। करीब दो सौ मीटर की दौड़ने के बाद डीआईओएस ने आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय में शिकायत आई थी कि ज्ञान ज्योति इंटर कॉलेज माधोगंज में एक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा है। जांच करने के लिए डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद पहुंचे। जांच में पाया कि एक छात्र के स्थान पर दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा है। 

डीआईओएस को मुन्नाभाई ने बताया कि वह बीएससी का छात्र है। हाईस्कूल के छात्र की जगह परीक्षा देने आया था। जानकारी होने पर जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। उसे पकड़कर केस दर्ज कराया गया है। शनिवार को कुल चार मुन्नाभाई पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी में पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थी

मैनपुरी के गांव नगला भमी स्थित सिलेटी सिंह इंटर कॉलेज में पहली पाली में परीक्षा चल रही थी। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक सुभाष चंद्र ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरुणेंद्र उर्फ सनी निवासी मिढ़ावली कला कुरावली बताया। बताया कि वह छोटे भाई गोलू की जगह परीक्षा देने आया है। 

भोगांव क्षेत्र के डीएवी इंटर कॉलेज आलीपुर खेड़ा में केंद्र व्यवस्थापक अमर पाल परीक्षा शुरू होने के बाद निरीक्षण कर रहे थे। संदेह होने पर एक युवक से पूछताछ की तो वह नजरें चुराने लगा। सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम राघवेंद्र कुमार बताया। उसने बताया कि वह अपने चाचा की जगह परीक्षा देने आया था। 

 जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि दो केंद्रों पर दो युवकों को दूसरों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें