फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना को गंदा करने से पहले रुकिए! पकड़े गए तो देना होगा जुर्माना, मंडियों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Thu, 08 Jun 2023 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में यमुना को गंदा करने से पहले रुकिए जरा। गंदगी करते पकड़े गए तो जुर्माना देना होगा। मंडियों के लाइसेंस भी निरस्त होंगे। 
विज्ञापन
Agra News: हाथी घाट में पूजन सामग्री का कचरा यमुना में डालता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना में कूड़ा फेंकना अब भारी पड़ेगा। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अनुश्रवण समिति की बैठक में आदेश दिए कि गंदगी करने और कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर उनसे जुर्माना वूसला जाए। निजी मंडियों में गंदगी मिलने पर लाइसेंस निरस्त होंगे। चमड़ा जलाने और सड़क पर कूड़ा फेंकने पर भी अर्थदंड लगेगा।

डीएम, नगरायुक्त के साथ मंडलायुक्त ने की बैठक

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को अनुश्रवण समिति गठित है। जो शहर में गंदगी, सीवर, पेयजल व अन्य प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा करती है। बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में डीएम नवनीत सिंह चहल, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ मंडलायुक्त ने बैठक की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

मंडियों का सर्वे करने के निर्देश

सबसे पहले मंडियों की साफ-सफाई और गंदगी निस्तारण के लिए उपायों के बारे में जानकारी ली। नगर आयुक्त ने बताया कि मंडियों से कूड़ा उठान के लिए वाहन लगाए गए हैं। सब्जियों का कचरा बायो प्लांट पर भेजा जाता है। मंडलायुक्त ने अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मंडियों का सर्वे करने के निर्देश दिए। शहर में संचालित नालियों में गोबर बहाने वाले तबेलों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी कहा।
विज्ञापन

यमुना में नाले गिरने पर जताई नाराजगी

मंडलायुक्त ने यमुना में गिरने वाले नालों के लिए नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। एडीए सिटी को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और कूड़ा फेंकने, पशुओं को नहलाने व नदी में गंदगी करने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बैठक में कुत्ता, बंदर व निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तीन शिफ्ट में अभियान चलाने के निर्देश दिए। निराश्रित पशुओं को पकड़ने में प्रगति नहीं होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस
 

बार कोडिंग से उठेगा बायो वेस्ट

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में 150 हॉस्पिटल से बायो मेडिकल वेस्ट बार कोडिंग से उठेगा। हॉस्पिटल में बार कोडिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। जिन्होंने नहीं किया उन हॉस्पिटल को नोटिस जारी किए हैं। ऐसे हॉस्पिटल के पंजीकरण निरस्त होंगे। बैठक में एडीएम सिटी अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें