फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुत्तों की जांच करने पहुंची नगर निगम की टीम को बनाया बंधक

विज्ञापन
मंगलम एस्टेट में कुत्तों के सरंक्षण को पहुंचे पशु प्रेमी स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित मंगलम एस्टेट में निराश्रित कुत्तों का विवाद शनिवार को हाथापाई तक पहुंच गया। कुत्तों की जांच करने पहुंची नगर निगम की टीम को कॉलोनी के कुछ रसूखदार लोगों ने बंधक बना लिया। करीब चार घंटे तक सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। निगम कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए सरकारी वाहन मौके पर छोड़कर पैदल भागना पड़ा।
विज्ञापन

पशु क्रूरता निवारण समिति (एसपीसीए) की सदस्य विनीता अरोड़ा ने बताया कि मंगलम एस्टेट के निवासियों ने आईजीआरएस के माध्यम से कुत्तों को हटवाने के लिए नगर निगम की टीम बुलाई थी। शनिवार सुबह 11 बजे जब टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि कॉलोनी के सभी कुत्तों की नसबंदी पहले ही हो चुकी है। पशु जन्म नियंत्रण नियमों के अनुसार, नसबंदी किए गए कुत्तों को उनके मूल स्थान से विस्थापित नहीं किया जा सकता।
जब टीम ने उन्हें ले जाने से इन्कार किया तो निवासी उग्र हो गए और अभद्रता शुरू कर दी। करीब 4 घंटे तक टीम को बंधक बनाए रखा। हंगामे की सूचना पर नगर निगम से दीप्ति उपाध्याय और उनके साथी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके साथ भी तीखी नोकझोंक और बदसलूकी हुई। विवाद बढ़ता देख डायल 112 को सूचित किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस को वस्तुस्थिति और एसपीसीए के नियमों से अवगत कराया गया, तब जाकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने टीम को मुक्त कराया।

कार्रवाई न हुई तो बढ़ेगी हिंसा

पशु प्रेमी विनीता अरोड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं कराता है तो इससे सरकारी कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करने से शहर की गेटेड कॉलोनियों में कुत्तों के प्रति हिंसा को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें