आगरा। सशक्त पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने शनिवार को सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मोहनियां हॉस्पिटल पर कार्रवाई और शिशु की मौत की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि शहीद नगर रेडियो कॉलोनी निवासी सलमान के पांच महीने के शिशु के बीमार होने पर मोहनियां अस्पताल में 27 मार्च को भर्ती कराया गया था। वहां इलाज में लापरवाही की गई और गलत ढंग से रक्त चढ़ाने से शिशु की मौत गई। इसके बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जांच कराते हुए आरोपी पर कार्रवाई की जाए। सीएमओ ने मामले की जांच कराने के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया।