फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग पर पकड़ा वसूली का खेल: थमा रहे थे पुरानी पर्चियां, आईकार्ड-ड्रेस बिना मिले कर्मचारी; ठाेंका जुर्माना

Mon, 20 Jul 2026 08:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नगर निगम अधिकारियों ने निरीक्षण के दाैरान वाहन चालकों से पार्किंग में मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायतों को देखा। इस दाैरन पार्किंग स्थलों पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पार्किंग ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पार्किंग का निरीक्षण करते निगम अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम सीमा में पार्किंग के ठेकों पर मनमानी वसूली करने समेत शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए अपर नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। भगवान टॉकीज और रामबाग चौराहे पर निगम की पार्किंग में ठेके की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इन पार्किंगों में पुरानी तारीख की पर्ची थमाकर वाहनों से वसूली की जा रही थी, वहीं कर्मचारी आई कार्ड और ड्रेस के बिना ही तैनात किए गए थे। निगम ने पार्किग एजेंसियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने भगवान टॉकीज और रामबाग फ्लाईओवर के नीचे संचालित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। वाहन चालकों से पार्किंग में मनमाना शुल्क वसूलने की शिकायतों को देखा। भगवान टॉकीज स्थित बांके बिहारी पार्किंग पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर पुरानी रेट लिस्ट का बोर्ड लगा हुआ था तथा वाहन चालकों को पुरानी तिथि की पार्किंग शुल्क की पर्ची जारी की जा रही थीं। रामबाग में गौरी कृष्णा के नाम से संचालित 10 पार्किंग पॉइंट देखे, जहां सात पार्किंग स्थलों पर अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था। सात में से केवल दो पार्किंग स्थलों पर ही रेट लिस्ट लगाई गई थी। कर्मचारियों के पास पहचानपत्र (आई-कार्ड) नहीं थे और न ही वे निर्धारित ड्रेस में कार्य करते मिले।

अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि बांके बिहारी पार्किंग और गौरी कृष्णा पार्किंग संचालकों पर 50-50 हजार रुपये यानी कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। संचालकों को निर्देश दिए कि सभी पार्किंग स्थलों पर तत्काल नई रेट लिस्ट लगाई जाए। कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी एवं आई-कार्ड उपलब्ध कराए जाएं तथा तय दिन की पार्किंग पर्ची ही जारी की जाए। दोबारा लापरवाही मिलने पर अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें