फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जगमग होगा आगरा: चार हजार स्थानों पर लगवाईं लाइटें, सड़क से लेकर घाट तक होगी रंग-बिरंगी रोशनी

Thu, 05 Nov 2026 10:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दिवाली पर आगरा रोशनी से जगमग होगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से चार हजार स्थानों पर लाइटें लगवाई गईं हैं। पांच दिन तक शहर में रंग-बिरंगी रोशनी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोशनी के त्योहार पर आगरा फसाड समेत अन्य स्ट्रीट लाइटों से चमकेगा। नगर निगम ने चार हजार जगहों पर नई लाइटें लगवाई हैं। इनमें शहर की सड़कें, घाट, ऐतिहासिक स्थल और बाजार शामिल हैं। रंग-बिरंगी फसाड लाइटों की सजावट पांच दिनों तक बनी रहेगी। सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों को भी आकर्षक लाइटें लगाकर सजाया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि पंचोत्सव के मौके पर पूरे शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त और चाक-चौबंद किया गया है। सभी प्रमुख स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारु रहे, इसके लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है। फतेहाबाद रोड स्थित फूल सैयद चौराहे को रंग-बिरंगे छातों से सजाया गया है। पांच दिन तक चलने वाले दीपोत्सव के दौरान फसाड लाइटें हर शाम शहर के कोने-कोने को जगमगाती रहेंगी। नगर निगम की यह पहल न केवल शहर के सौंदर्य में चार चांद लगाएगी, बल्कि आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि शहर को रोशनी के त्योहार पर जगमगाने का काम किया जा रहा है। ताजमहल के पास, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, संजय प्लेस और हाथीघाट जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइटिंग इफेक्ट तैयार किए गए हैं। दीपोत्सव पर पहली बार नगर निगम ने यह पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें