आगरा नगर निगम के विकास कार्यों अब गति मिलेगी। 14 वें वित्त आयोग से नगर निगम को करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मिली है। जल्द ही निगम प्रस्ताव तैयार करेगा और कमिश्नर के अनुमोदन के बाद विकास कार्यों को स्वीकृति मिलेगी।
नगर निगम के वित्त विभाग ने करीब 100 स्वीकृत फाइलों को रोक दिया है। करीब 70 विकास कार्य ऐसे हैं जिनकी फाइलें स्वीकृति के लिए लंबित हैं। इसको लेकर पार्षदों ने विरोध जताय था लेकिन अब विकास कार्यों को गति मिल जाएगी।
14 वें वित्त आयोग से शासन ने करीब 50 करोड़ रुपये की धनराशि की जारी की है। इस राशि को निगम पार्कों के विकास के लिए नहीं खर्च नहीं कर सकता है। दरअसल पार्कों का विकास अमृत योजना के तहत होगा।
नगर निगम के अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति भी कमिश्नर के अनुमोदन पर ही होगी। पहले नगर निगम के प्रस्ताव तैयार करेगा और उसके बाद कमिश्नर की अध्यक्षता बैठक होगी। अंतिम रूप से मंडलायुक्त ही विकास कार्यों को स्वीकृत करेंगे।