फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं ही अखिलेश के मंच पर नहीं पहुंचे थे मुलायम, जानें इस तस्वीर के पीछे की कहानी

Tue, 25 Sep 2018 10:08 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
दिल्ली में जंतर मंतर पर सपा की रैली की तस्वीर
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूं ही अखिलेश के मंच पर नहीं पहुंच गए थे। उन्होंने आजमगढ़ से लेकर दिल्ली तक सपा की साइकिल रैली का फीडबैक लिया था। पब्लिक में पहुंचे मैसेज को परखा था। तब जंतर मंतर पर जाकर साइकिल रैली की कामयाबी पर पार्टी नेताओं को बधाई दी। पार्टी प्रवक्ता संजय लाठर का कहना है कि अब पार्टी नेताजी के निर्देशन में ही चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


दरअसल, शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद से सपा में खलबली मच गई थी। शिवपाल सिंह भी लगातार दावा कर रहे थे कि मुलायम सिंह यादव उनके साथ हैं और मोर्चे से चुनाव लड़ेंगे। इन्हीं दावों के बीच नेताजी को मनाने के प्रयास शुरू हो गए थे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के कई करीबियों को भी इस काम में लगाया था। 

लाठर के मुताबिक मुलायम सिंह ने कहा था कि अखिलेश जो साइकिल रैली निकाल रहे हैं वो प्रदेश में क्या मैसेज दे रही है पहले वह उसे देखेंगे। इसके लिए मुलायम सिंह यादव ने सभी जिलों में अपने समर्थकों से रैली की फीडबैक लेना शुरू किया। मथुरा में पार्टी के तीन नेताओं को लगाया गया था। इन्होंने मथुरा के साथ आसपास के जिलों पर भी निगाह रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के निर्देशन में चुनाव लड़ेगी सपा

जंतर-मंतर पर हुई साइकिल रैली के संयोजक और पार्टी प्रवक्ता संजय लाठर ने बताया कि रविवार को जब नेताजी रैली में पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वो खुश हैं। साइकिल रैली का प्रभाव पब्लिक में गया है। पब्लिक भाजपा से नाराज है और सपा की तरफ देख रही है। सपा की साइकिल रैली लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। 

अमर उजाला से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संजय लाठर ने बताया कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव नेताजी के निर्देशन में लड़ेगी। चाहे टिकट बंटवारे की बात हो या फिर संगठन के संबंध में। उनके फैसलों को माना जाएगा। आखिरकार वह पार्टी के संरक्षक भी हैं। 

संगठन के बारे में भी जानकारी ली गई 

लाठर ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव और उनसे जुड़े लोगों ने मथुरा के भी कई पुराने नेताओं से साइकिल रैली और संगठन के बारे में जानकारी जुटाई थी। एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, बरेली, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर में नेताजी के साथ जो लोग हैं उनसे संगठन के बारे में बही फीडबैक लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें