फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास को भी डर, पत्नी ने की मुलाकात; पैरोल के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

Fri, 29 Mar 2024 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी कासगंज की पचलाना जेल में बंद है। मुख्तार की मौत के बाद इलाहबाद हाईकोर्ट में अब्बास अंसारी की पैरोल के लिए अर्जी देने की तैयारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जेल में बंद बाहुबली विधायक अब्बास की पत्नी निखत ने ससुर मुख्तार की मौत से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अपने पति से आकर मुलाकात की। करीब तीस मिनट तक वह पति के साथ रहीं और अपनी बातें की। उधर जब मुख्तार की मौत की खबर मिली तो उनका पूरा परिवार अब्बास की पैरोल के लिए इलाहबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। 
विज्ञापन


अब्बास से मुलाकात के दौरान उन्होंने पिता मुख्तार अंसारी की सेहत के बारे में पूछताछ की। घर परिवार के बार में भी जानकारी ली। यह मुलाकात सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। मुलाकात के समय जेलर व पांच जेल कर्मी मौजूद रहे। वह कार से पचलाना जिला जेल पहुंची। इस मुलाकात के दौरान निखत की आंखें बार-बार आंसुओं से डबडबा रहीं थीं और वह खुदा से अब्बास की रिहाई की दुआ भी कर रही थीं। वह मुलाकात के दौरान अब्बास को धैर्य भी बंधा रही थीं।

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान जिले के न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम भी संयुक्त मासिक निरीक्षण को पहुंची थी। जब अब्बास से मिलने उनकी पत्नी पहुंची थी।
विज्ञापन

 
रखता है रोजे पढ़ता है पांचों वक्त की नमाज
हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद बाहुबली विधायक अब्बास अपना समय किताबें पढ़ने और खुदा की इबादत में बिताता है। इस समय रमजान का महीना चल रहा है। अब्बास ने रोजे रखे हुए हैं और पांचों वख्त की नमाज पढ़ता है। जेल प्रशासन सहरी एवं इफ्तार के समय आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने इन तथ्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अब्बास रोजे रख रहा है और अल्लाह की इबादत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें