फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम 2024: आगरा में 17 जुलाई को निकलें संभलकर, बदला रहेगा रूट; इन मार्गों पर न जाएं

Mon, 15 Jul 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

मुहर्रम को लेकर आंबेडकर पुल, अबू उला से भगवान टाकीज सर्विस रोड के अलावा पुलिस लाइन रोड पर भी वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। इन वाहनों को दूसरे रूट से गुजारा जाएगा। 
 
विज्ञापन
डायवर्जन प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुहर्रम पर 17 जुलाई को शहर में निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूसों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। इस दिन संभलकर निकलें क्योंकि कई रास्ते बंद रहेंगे। आंबेडकर पुल पर वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा धूलियागंज चौैराहा, पुलिस लाइन रोड और भगवान टाकीज सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था लागू रहेगी। जुलूस हाईवे को क्रास नहीं करेंगे।
विज्ञापन



 

एमजी रोड पर धाकरान चौराहे से सदर भट्ठी की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। ये वाहन छीपीटोला, बिजलीघर होते हुए निकाले जाएंगे। धूलियागंज चौराहे से सदर भट्ठी की ओर जाने वाले वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर निकाले जाएंगे। पालीवाल पार्क, पीर कल्याणी की ओर से निकलने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स होकर गुजारे जाएंगे। सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क, पीर कल्याणी की ओर जाने वाले वाहन वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर निकलेंगे। वाटरवर्क्स, कमला नगर की ओर से विजय नगर की ओर जाने वाले वाहन सुल्तानगंज आरओबी के ऊपर से जाएंगे।

 
विज्ञापन

सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड पर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
एत्माद्दौला तिराहा से आंबेडकर पुल पर वाहन नहीं चलेंगे। ये वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे। दोपहिया, चारपहिया वाहन यमुना किनारे स्ट्रैची पुल से होकर एत्माद्दौला की ओर जा सकते हैं। लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, आवास विकास काॅलोनी होकर निकाले जाएंगे। बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल चौराहे से करकुंज होकर निकलेंगे। रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी चौराहो से ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। तहसील चौराहे से शाहगंज की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन भी बंद रहेगा। सेंट जोंस से लोहामंडी, बोदला व कोठी मीनाबाजार की ओर ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा। बिजलीघर चौराहे से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्ठी की ओर ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा। ऑटो, ई-रिक्शा औलिया रोड, छीपीटोला, रावली होकर गुजरेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें