फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: मुगल बादशाह बाबर ने बनाया था बाग, अब चारबाग शैली के पहले बगीचे में पाथवे-नहरों के बदले जाएंगे पत्थर

Thu, 03 Jun 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अनलॉक होते ही रामबाग, फतेहपुर सीकरी, इतवारी खां मस्जिद समेत संरक्षित स्मारकों में मरम्मत और संरक्षण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रामबाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगल बादशाह बाबर द्वारा समरकंद की चारबाग शैली के मुताबिक बनाए गए पहले बाग रामबाग के पाथवे और नहरी प्रणाली के पत्थरों को बदलने का काम इस माह में ही शुरू हो जाएगा। दो महीने से कोरोना कर्फ्यू के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारकों में संरक्षण कार्य प्रभावित है।

विज्ञापन


अनलॉक होते ही रामबाग, फतेहपुर सीकरी, इतवारी खां मस्जिद समेत संरक्षित स्मारकों में मरम्मत और संरक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इस माह में ही रामबाग में पाथवे और नहरों के पत्थर बदलने के साथ इन्हें लाल पत्थर से ढकने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

संरक्षण कार्यों की बड़े पैमाने पर जरूरत
इस माह रामबाग और फतेहपुर सीकरी में संरक्षण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। दोनों ही जगह संरक्षण कार्यों की बड़े पैमाने पर जरूरत हैं। सिटी वॉल के टूटे हुए हिस्सों को जल्द संरक्षित करने का काम शुरू किया जाएगा। - वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संरक्षण कार्यों को शुरू करेगा एएसआई 
- रामबाग में दक्षिणी साइड पाथवे के लाल पत्थरों को बदला जाएगा।
- रामबाग में चारबाग और नहरी प्रणाली को लाल पत्थर से ढका जाएगा।
- फतेहपुर सीकरी में तेहरा दरवाजे से ग्वालियर दरवाजे के बीच सिटी वॉल का संरक्षण।
- फतेहपुर सीकरी में टकसाल के फर्श के लाल पत्थर को लगाने का काम।
- फतेहपुर सीकरी में तेहरा दरवाजे के पास बारादरी की मरम्मत।
- फतेहपुर सीकरी में आंख मिचौली और इससे सटे हिस्से की मरम्मत।
- इतवारी खां मस्जिद और पत्थर घोड़ा की मरम्मत का काम।
- फतेहपुर सीकरी में हिरन मीनार की बाउंड्री का निर्माण।
- सीकरी में ही इस्लाम खां का मकबरा की मरम्मत का काम।
- सीकरी में दफ्तर खाना और इसके पास इमारत की मरम्मत।

विश्व साइकिल दिवस: आगरा में साइकिल की बदली पहचान...अब सेहत की सवारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें