फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आलू का 1100 रुपये प्रति क्विंटल हो एमएसपी

Sun, 01 Feb 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
भाकियू ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बाजार में आलू की बेकदरी होने पर सरकार से इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 1100 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने एवं सांसद और विधायकों की पेंशन बंद करने की मांग करते हुए भाकियू सर्वोदय सड़क पर उतरी। ब्लॉक से लेकर तहसील मुख्यालय तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन तोमर ने कहा कि सरकार सांसद, विधायक की पेंशन बंदकर पुलिस और जवान की पेंशन बहाल करे। जिससे पुलिस और जवानों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने गोशालाओं की दुर्दशा होने एवं छुट्टा मवेशियों के उत्पात से आलू, सरसों, गेहूं की फसल नष्ट होने पर नाराजगी जताई। छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशाला भेजा जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने जैतपुर को नगर पंचायत घोषित करने, बाह में भदावर कॉलेज से कैंजरा बाईपास तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाए जाने, बाह में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की मांग उठाई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज यादव, संरक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजावत, राजीव सिंह भदौरिया, रामौतार, धीरज सिंह राठौर, लक्ष्मीकांत शर्मा, गौमती और चंदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें