फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांटून पुल पर आमने-सामने अड़े चालक, जिद से लगा जाम

Sun, 01 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बने पांटून पुल पर शनिवार दोपहर उस समय जाम लग गया, जब दो वाहन आमने-सामने से पुल पर चढ़ आए। दोनों वाहन चालकों के वाहन पीछे न हटाने की जिद के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




पांटून पुल वन-वे होने के बावजूद दोनों ओर से वाहन एक साथ पुल पर आकर फंस गए। इससे जाम और तनावपूर्ण हो गई। काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझाकर दोनों चालकों को वाहन पीछे हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद एक चालक के वाहन पीछे किए करने पर जाम खुल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांटून पुल इस प्रकार की घटनाएं बार-बार होती हैं, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें