पावर सेक्टर
प्रकाश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा से पूरे देश में जेनरेटर की सप्लाई होती थी। इसे आगे ले जाने का यह एक अच्छा अवसर है। दुनिया में हिंदुस्तानी पंप सेट ही अधिकतर स्थानों पर दिखेंगे। साथ ही चाइना की खराब हुई साख हमारे लिए दुनिया के पावर सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत है।
ट्रांसफार्मर
ट्रेफो पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय जैन ने बताया कि विदेशों से हमारे ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारियां ली जा रही हैं। यह हमारे क्षेत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। हम चाहते हैं कि सरकार की ओर से मिलने वाले आर्थिक पैकेज से हम दुनिया में नंबर वन बनें।
ऑटो पार्ट्स
बैनारा उद्योग लिमिटेड के वाइस चेयरमैन देवॉय बैनारा ने बताया कि स्वदेशी बनने के लिए टेक्नोलॉजी का इनहाउस सेटअप तैयार करना होगा। आगरा में हमने इसकी शुरुआत कर दी है। सरकार की ओर से मिलने वाले पैकेज इसमें हमारी सहायता करेंगे। ये समय चुनौती पूर्ण है, पर अवसरों के साथ।
रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा के उद्योगों को स्वावलंबन के साथ वेबिनार में जोड़कर देखा गया। वेबिनार के माध्यम से यह निष्कर्ष निकला कि संपर्क और संवाद लघु उद्योगों को सुखद भविष्य की ओर ले जाने में सार्थक होगा।
लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि सरकार ने तीन लाख करोड़ के पैकेज की जो घोषणा की है, वह लघु उद्योगों को संजीवनी प्रदान करेगी। 25 एकड़ में इंडस्ट्रीयल स्टेट बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर लघु उद्योग निगम लिमिटेड काम करेगा।
राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि देश की प्रगति में सूक्ष्म और लघु उद्योगों का बड़ा योगदान है। इन दोनों की सोच इधर-उधर न हो जाए, सरकार इस बात का ध्यान रख रही है। इसलिए सभी की सुविधाएं बिल्कुल अलग होनी चाहिए। देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी की सोच रखते हुए सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी दिखाई देगी।