फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद रामजीलाल ने किया बाजार खरीद केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
बाजार खरीद केंद्र पर पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने सुनी किसानो की समस्याएं
विज्ञापन
पिनाहट। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने मंगलवार को बाजरा खरीद केंद्र पिनाहट का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। सांसद ने अधिकारियों को क्रय केंद्र की स्थिति से अवगत कराते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मनौना निवासी किसान देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अक्टूबर से बाजरा बेचने के लिए आ रहे हैं पर अभी तक बिक्री नहीं हुई है। कल्याणपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन संख्या 114 और 24 नवंबर की तारीख दी गई थी। 3 दिसंबर तक नंबर नहीं आया तो वापस लाैट गए। वहीं, नयावास निवासी किसान सुरेंद्र सिंह भी पिछले आठ दिन से परेशान हैं।

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि दिनभर में मात्र छह किसानों की ही खरीद हो पा रही है। किसान मजबूर होकर व्यापारियों को उनके दाम पर फसल बेच रहे हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद से वंचित करने के लिए जानबूझकर अव्यवस्था फैलाई जा रही है। इस दाैरान दिवाकर गुर्जर, धर्मेंद्र यादव, हरिशंकर शर्मा, श्लेष यादव, रविकांत मिश्रा, राजेश शर्मा, प्रह्लाद गुर्जर और विजय सिंह वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें