फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का दलाल है सेक्युलर मोर्चा: रामगोपाल यादव

Fri, 26 Oct 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
सपा नेता राम गोपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद लोकसभा से अपनी तैयारी ही नहीं चुनाव प्रसार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कुतकपुर जारखी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने सेक्यूलर मोर्चा को भाजपा का दलाल बताया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए धन आवंटित नहीं कर रही, परंतु समीक्षा बैठक प्रतिदिन की जा रही हैं। जनता को निराशा हाथ लगी है। इससे पूर्व सांसद निधि से नवनिर्मित परिक्रमा मार्ग के उद्घाटन के दौरान प्रो. यादव कुतकपुर जारखी पहुंचे थे। 

यहां उन्होंने पूर्व प्रधान रामवीर सिंह यादव एवं प्रधान उमेश यादव द्वारा आयोजित जनसभा में को संबोधित किया। शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. असीम यादव ने कहा कि जनपद में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह सभी कार्य अक्षय यादव की देन है। अध्यक्षता मिस्टर सिंह ने व संचालन
विज्ञापन

अलिकेश सविता ने किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को सपाइयों द्वारा सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव को नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया।  गढ़ी जाफर पर प्रधान उमेश यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

इस दौरान महाराज सिंह धनगर, विजय आर्या, अशोक यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, विधानसभा अध्यक्ष भोलेे शंकर निषाद, नौरंग सिंह यादव, कमलेश यादव एड, अलिकेश सविता, दीपक बघेल, ओमप्रकाश दिवाकर, सत्यवीर यादव, मनीष श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश सगर आदि प्रमुख रूप से रहे।

वहीं कुतकपुर जारखी में मोनू यादव, राहुल यादव के द्वारा 51 किलो फूलों की माला पहनाकर प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें