फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखकर किसानों से बिजली बकाया भुगतान में छह महीने की रियायत देने की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों के शोषण करने का भी आरोप लगाया है।
सांसद ने पत्र में लिखा है कि ओलावृष्टि और बारिश से फसल को नुकसान हुआ है। पशुओं के चारे तक के लाले हैं। ऐसे करीब 28 हजार किसान हैं, जो सरकारी मदद की आस में हैं। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों से बिजली बकाए का जबरन वसूली कर रहे हैं।
छह महीने तक किसानों से बकाया भुगतान वसूला न जाए और ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाए। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि किसानों से जबरन वसूली करने वाले सपा-बसपा मानसिकता वाले अधिकारियों को चिह्नित भी किया है।