फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन में कोरोना वायरस की जांच की कवायद शुरू, आरोग्य मेले में सात हजार मरीजों को दवा

Mon, 16 Mar 2020 11:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आरोग्य मेले में 7345 मरीज लाभान्वित हुए
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच कराने की सुविधा की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन आवश्यक उपकरणों का प्रस्ताव बना रहा है। 
विज्ञापन


एसएन में वायरोलॉजी लैब बनी हुई है। इसमें अभी तक स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य जांच हो रही हैं। यहां राजस्थान और मध्यप्रदेश के शहरों से भी स्वाइन फ्लू के नमूने जांच को आते हैं। 

अब कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएन में जांच कराने की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए प्राचार्य ने प्रस्ताव बना रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि वायरोलॉजी लैब पहले से बनी हुई है, इसमें कोरोना वायरस की जांच कराने की सुविधा के लिए आवश्यक उपकरणों का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के जरिये शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सात हजार मरीजों को दी दवा, कोरोना से भी किया जागरूक
आरोग्य मेले में 7345 मरीज लाभान्वित हुए। इनकी जांच और दवाएं दी। चिकित्सकों ने मरीजों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।रविवार को 74 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए शिविर में 189 चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।

शिविर में 2487 पुरुष, 3569 महिलाएं और 1289 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकीय जांच में 248 मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए रेफर किया। शिविर में 820 लोगों के आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी बनवाए गए।

जीवनी मंडी में शिविर का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताया। कहा कि खांसते-छींकते वक्त विशेष सावधान बरतें, रुमाल या फिर टिसू पेपर का इस्तेमाल करें। शिविर में डॉ. संजीव बर्मन, डॉ. एसके राहुल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें