उन्हें दूसरी बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसके पहले वर्ष 2021 में मोदी सरकार में उन्हें विधि एवं कानून राज्य मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2023 में उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया। अब तीसरी बार वह फिर से मंत्री बनने में सफल रहे। इसके पहले आगरा से सांसद रहे रामशंकर कठेरिया भी केंद्र सरकार में कुछ समय के लिए मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं।
बघेल ने कहा कि वह हमेशा की तरह देश और आगरा की तरक्की के लिए काम करते रहेंगे। उनका उद्देश्य आगरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाना है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। चुनाव में जो वादे किए थे, उन्हें प्राथमिकता के पूरा कराना उनका उद्देश्य है।