फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा हैरान : सांसद को मयूर संरक्षण केंद्र में नहीं मिला एक भी मोर, पूछने पर अधिकारी मौन

Sun, 04 Jul 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)

सार

  • अधिकारियों की खामोशी ने मयूर संरक्षण केंद्र की हकीकत सामने लाकर रख दी 
  • संरक्षण केंद्र में सांसद ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
मयूर संरक्षण केंद्र में हेमा मालिनी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हेमा मालिनी शनिवार को वृंदावन के मयूर संरक्षण केंद्र में एक भी मयूर को न देखकर चकित रह गईं। उन्होंने इस पर अधिकारियों से सवाल किया कि यहां कोठरी किस लिए बनाई है। यहां फलदार वृक्ष क्यों नहीं हैं। जिसका किसी पर कोई जवाब नहीं था।

विज्ञापन


 दरअसल, पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सांसद हेमा मालिनी मयूर संरक्षण केंद्र पहुंची थीं। प्रदेश सरकार के सघन पौधरोपण अभियान के अंतर्गत शनिवार को यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद ने मयूर संरक्षण केंद्र में पौधरोपण किया। साथ ही मयूर संरक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। 

इस दौरान उन्हें मयूर नजर नहीं आए। इस पर मौजूद वन अधिकारियों से इस के संदर्भ में सवाल भी किया, लेकिन सभी की खामोशी ने मयूर संरक्षण केंद्र की हकीकत सामने लाकर रख दी। 
विज्ञापन


गौरतलब रहे मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित मयूर संरक्षण केंद्र पर एक बड़ी राशि वन विभाग खपा चुका है। दो साल पहले ही इसकी बाउंड्रीवॉल पर भी कई करोड़ रुपये खर्च किए हैं, लेकिन मयूर संरक्षण के लिए इस केंद्र पर कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं हैं। 

सांसद ने पौधरोपण के साथ ही सभी से पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होना पड़ेगा। लोग केवल पौधरोपण न करें बल्कि उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी लें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें