फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आग का गोला बनी चलती कार, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान, मची अफरातफरी

Sun, 06 Feb 2022 09:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के हलवाई की बगीची में सड़क पर चलती कार में अचानक आग गई। उसमें सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र स्थित हलवाई की बगीची में रविवार शाम को चलती कार में आग लग गई। कार चला रहे व्यक्ति ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद अपने साथी सहित कार से कूद गए। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। यातायात रुक गया। क्षेत्रीय लोगों और दमकल ने एक घंटे में आग बुझाई।

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शास्त्रीपुरम निवासी माधव श्याम सिंह श्रीराम फर्टिलाइजर कंपनी से जुड़े हैं। रविवार शाम को वो अपने एक साथी के साथ इटियोस गाड़ी से हरीपर्वत की तरफ जा रहे थे। हलवाई की बगीची पर अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं निकला। कुछ ही देर में लपटें निकलने लगीं। यह देखकर उन्होंने कार के ब्रेक लगा दिए। मगर, तब तक लपटें बढ़ गईं। 

वह और उनके साथ बैठे व्यक्ति कूद गए। कार आग का गोला बन गई। यह देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। लोग दूर भाग गए। कार के टायर फटने से धमाके हुए। इससे रास्ता रुक गया। बाद में क्षेत्र के लोगों ने आकर पानी डाला। सूचना पर दो दमकल आ गईं। तकरीबन एक घंटे में आग बुझ सकी। अग्निकांड में पूरी कार जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोल फैक्टरी में लगी आग
नुनिहाई फैक्टरी एरिया में कमल बाबू की जूते के सोल की फैक्टरी है। रविवार को फैक्टरी बंद थी। दोपहर दो बजे चौकीदार ने फैक्टरी के अंदर से धुआं निकलता देखकर मालिक को सूचना दी। इस पर वो आ गए। तब तक आग फैल गई। सूचना पर दमकल पहुंच गईं। तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 

अग्निकांड में लाखों के नुकसान की बात कही गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। स्विफ्ट गाड़ी भी फैक्टरी में खड़ी थी। उसे शीशा तोड़कर क्षेत्रीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। एक घंटे में दमकल ने आग पर काबू पाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें