फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंडपीठ स्थापना का आंदोलन तेज, 10 अगस्त को बंद का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष समिति बुधवार को बार हॉल में बैठक का आयोजन किया, जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। समिति ने 10 अगस्त, 2026 को आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


बैठक में अधिक्ताओं ने जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुपालन में खंडपीठ की स्थापना पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने आंदोलन को और तीव्र करने के लिए सुझाव भी दिए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए कि संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कानून मंत्री से मिलेगा। आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए अगली बैठक बार एसोसिएशन के सभागार में 31 जुलाई को होगी। सभी ने खंडपीठ आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता अरुण कुमार सोलंकी, गिरीश पाठक, महीपाल सिंह और लोकेंद्र शर्मा ने की। संचालन महासचिव आरके नीलम ने किया। बैठक में शैलेंद्र रावत, ऋषि चौहान, अरविंद मिश्रा, दुर्गविजय सिंह भैया, शुभम झा व अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें