ब्लैक पीक पर तिरंगे के साथ मैनपुरी के ललित यादव
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कारगिल शहीद प्रवीन कुमार के पर्वतारोही पुत्र ललित कुमार ने उत्तराखंड में 6387 मीटर ऊंची ब्लैक पीक पर तिरंगा फहराया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के लोगों ने हर्ष प्रकट किया है। पूर्व में ललित कुमार हनुमान टिब्बा पीक और लद्दाकी पीक पर तिरंगा फहरा चुके हैं।
ललित कुमार ने बताया कि 28 सितंबर से 14 अक्तूबर तक उन्होंने ब्लैक पीक की यात्रा की। नौ अक्तूबर को उन्होंने व उनके साथियों ने ब्लैक पीक पर तिरंगा फहरा दिया। शनिवार को शहर लौटने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होेंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां सुमन देवी को देते हुए कहा कि मां की प्रेरणाओं से वह इस सफलता को प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि बेटा देश का नाम रोशन करे। पिता को अपना प्रेरणा श्रोत मानते हुए मैं आगे भी पर्वतीय यात्राओं को जारी रखूंगा। ललित की इस सफलता पर मां सुमन देवी ने हर्ष जताया है। ललित की इस सफलता पर अजय यादव, विपिन यादव, रनवीर सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।