फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर दुल्हन नहीं आई मौत: बेटे की दुल्हनियां का इंतजार कर रही थी मां, बेहोश होकर गिरी...चली गई जान

Fri, 15 Nov 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेटे शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को विदा कर घर लाने वाला था। मां बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में बेटे की शादी के बाद दुल्हन के घर आने का इंतजार कर रही मां के अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दूल्हे की मां की मृत्यु के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आशा देवी के पुत्र संजय की बुधवार को शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह विदा कराने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर आ रहा था। इधर पुत्रवधू के गृह प्रवेश को लेकर आशा देवी तैयारियों में जुटी थीं। घर में एकत्र मेहमानों के बीच खुशी का माहौल था। दूल्हा दुल्हन अभी दरवाजे पर ही आने वाले थे। तभी आशा देवी के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर गिर गईं।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
विज्ञापन




 
विज्ञापन

मौत की खबर से मची चीख-पुकार
उन्हें जल्द ही अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। घर पर पहुंचे दूल्हे को जब मां की मौत का पता चला तो वह भी फूट फूट कर रोने लगा। नई नवेली दुल्हन भी इस हादसे से सहम गई। कुछ ही देर में घर में हंसी खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। दुल्हन आगमन की रस्में औपचारिक रस्म कराई गई। वहीं शव का गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें -   मौत के बाद भी इंतजार: पांच दिन तक मोर्चरी में रखी रही लाश, ऐसी हुई दुर्दशा...आठ दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें