फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदर्दी की दास्तान : दादा के पास जाने से रोकने के लिए बेटे को बेड़ियों में बांधा

Fri, 23 Jul 2021 01:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

पिता की मौत के बाद बेटा अपने दादा के पास जाता था। उसकी मां को यह नागवार लगा तो उसने बेटे को बेड़ियों से बांध दिया। 
विज्ञापन
बालक के पैर में बंधी सांकल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दादा से नहीं मिलने देने के लिए एक मां ने अपने ही पुत्र को बेड़ियों में जकड़ दिया। जानकारी पर पीड़ित के दादा ने गुरुवार को थाने में शिकायत की। सूचना पर पुलिस बच्चे और उसकी मां को लेकर थाने आई। इसके बाद उसकी बेड़ियां खुलवाईं। 

विज्ञापन


पक्का तालाब निवासी रफीकुद्दीन पत्नी कमर जहां और बेटे रहीसउद्दीन के परिवार के साथ रहते थे। रहीस नगर पालिका में स्वीपर के पद पर तैनात था। कुछ माह पूर्व उसकी मौत हो गई। इसके बाद रहीसउद्दीन की पत्नी शबनूर अपने पुत्र जियान और यूनुस को लेकर मायके चली गई। 

मायके से लौटी तो गंगानगर में किराए पर कमरा लेकर अपने सास-ससुर से अलग रहने लगी। हालांकि जियान अपने दादा-दादी के पास घूमने चला जाता था। यह बात शबनूर को नहीं भाई और उसने अपने पुत्र जियान के पैर में सांकल बांध कर उसमें ताला डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को कमरे में बंद कर बाहर जाती थी मां 
आरोप है कि बहू नाती को कमरे में बंद कर बाहर चली जाती थी। गुरुवार को मामले की जानकारी होने पर रफीकुद्दीन ने थाना पुलिस में शिकायत की। उन्होंने पुलिस से बालक को स्वतंत्र कराने की गुहार लगाई। थाना पुलिस रफीकु द्दीन के साथ गंगानगर पहुंची और बालक और उसकी मां को लेकर थाने आई। 

थाने में भी बालक के पैर में सांकल और ताला लगा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि बालक की मां और दादा-दादी में पिता की पेंशन और नौकरी को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों को बुलाकर और समझाबुझा कर मामले को शांत करा दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें