फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात की कोरियर कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख की लूट में मां-बेटे गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

गुजरात के मेहसाणा की कोरियर कंपनी आर जीतू एंड कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पटेल से हाथीघाट पर दो मार्च को 35 लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मंटोला क्षेत्र में हाथी घाट पर गुजरात की कोरियर कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख की लूट में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। 
विज्ञापन


उसने लूट की रकम को छिपाने में मदद की थी। यह पकड़े गए आरोपी की मां है। इस पर पुलिस ने मां पर भी कार्रवाई की। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

गुजरात के मेहसाणा की कोरियर कंपनी आर जीतू एंड कंपनी के कर्मचारी प्रकाश पटेल से हाथीघाट पर दो मार्च को 35 लाख रुपये की लूट हुई थी। गुजरात में बैठे युवक ने हाथरस के गिरोह से यह लूट कराई थी। 

साजिश से लेकर वारदात करने तक में 11 बदमाश शामिल रहे थे। 17 मार्च को पुलिस ने घटना का खुलासा किया था। 

ये आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सेंगर, पवन, ऋषि कुमार, घनश्याम, दीवान सिंह उर्फ छोटू, आकाश, मनीष उर्फ मनोज थे। इनके पास से 2.17 लाख रुपया कैश और तीन बाइक बरामद की गई थीं। 

18 मार्च को दो आरोपी हाथरस के सादाबाद निवासी अशोक उर्फ यशपाल और फिरोजाबाद निवासी टीटू उर्फ प्रदीप गिरफ्तार किए थे। उनके पास से 39 हजार रुपये बरामद किए थे।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर स्थित इंद्रपुरी निवासी राहुल पुत्र किशोरी लाल और उसकी मां मीरा देवी को गिरफ्तार किया है। राहुल भी लूट की वारदात में शामिल था। 
विज्ञापन

उसकी मां ने रुपयों को छिपा लिया था। उनके पास से 1.5 लाख रुपये और राहुल से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों को बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क से पकड़ा है। उन्हें जेल भेजा गया है।

एक आरोपी ने फिरोजाबाद कोर्ट में किया सरेंडर

लूट की वारदात में फिरोजाबाद के थाना उत्तर का डॉनी भी शामिल था। उसके भाई टीटू को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। डॉनी की पुलिस तलाश कर रही थी। उसने एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस उसे बी वारंट पर लाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें