फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा फोर्ट रेलवे ट्रैक के पास टेक्नीशियन की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 21 Mar 2020 06:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर तैनात टेक्नीशियन धीरज कुमार ईदगाह में रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिले। रेलवे का साथी कर्मचारी उसे अस्पाताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामजीत नगर, अलबतिया निवासी धीरज कुमार (30) पुत्र अशोक कुमार आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन थे। रेलवे के सीएनडब्ल्यू में तैनाती थी। परिजनों ने बताया कि धीरज की रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ड्यूटी थी। 

शुक्रवार रात को 9:30 बजे घर से निकला था। आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के प्वाइंट पर   शनिवार तड़के 4:30 बजे ड्यूटी बदलनी थी। तकरीबन तड़के पांच बजे साथी कालू ईदगाह की ओर आउटर के पास आया। धीरज घायलावस्था में रेलवे लाइन पर पड़ा  कराह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट का निशान

इस पर कर्मचारी उसे शहीद नगर स्थित अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। धीरज के सिर में चोट का निशान था।

इंस्पेक्टर जीआरपी आगरा फोर्ट नौशाद अहमद ने बताया कि रेलवे कर्मी के सिर पर चोट के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। परिवारीजनों ने अभी किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। 

परिवार में कोहराम मचा

धीरज के दो बेटे सात साल का मधुर और डेढ़ साल का पार्थ है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। धीरज की शादी को आठ साल हुए थे। पत्नी प्रियंका के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें