फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बेटे की ब्रांडेड साइकिल हो गई चोरी, मां ने जानकारी देने वाले के लिए रखा 2100 रुपये इनाम 

Tue, 28 Jun 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बेटे को दिलाई साइकिल घर से चोरी हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। साइकिल को ले जाते हुए चोर दिख रहा है। साइकिल चोरी होने से बेटा निराश है, तो वहीं मां ने जानकारी देने वाले के लिए 2100 रूपये का इनाम रखा है।
विज्ञापन
ब्रांडेड साइकिल हो गई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना  सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम से एक चोर घर से 15 हजार की ब्रांडेड साइकिल चोरी करके ले गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ये साइकिल 14 वर्षीय किशोर की थी। साइकिल चोरी होने के किशोर परेशान है। उसकी मां ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही जानकारी देने वाले के लिए 2100 रुपये इनाम रखा है।

विज्ञापन


शास्त्रीपुरम में रहने वाली नीलम ने 19 जून को अपने बेटे अंशुमन गोयल को 15 हजार की ब्रांडेड साइकिल दिलाई थी। घटना 27 जून को दोपहर 2:00 बजे हुई। साइकिल घर के अंदर खड़ी हुई थी। तभी एक चोर आया। चार साइकिलों के बीच से अंशुमन की साइकिल को निकाला। उसका ताला तोड़कर साइकिल चोरी करके ले गया। कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर तलाश की गई। घर के बाहर लगे एक कैमरे में चोर नजर आ रहा है। नीलम ने यूपी 112 पर कॉल किया। इस पर पुलिस पहुंच गई।

आरोप है कि पुलिस खानापूर्ति करके चली गई। अंशुमन के मामा अजय अग्रवाल ने बताया कि अंशुमन के पिता की मौत कोरोना काल में हो गई थी। नीलम ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर का खर्च चलाती हैं। किसी तरह से साइकिल खरीद कर लाई थी। बेटा भी खुश था, लेकिन साइकिल चोरी कर ली गई। साइकिल चोरी होने से अंशुमन उदास है। उसे मां किसी तरह समझा रही हैं। उन्होंने 2100 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। यह इनाम साइकिल के बारे में जानकारी देने वाले को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें