फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास चाहती है बहू जींस-टीशर्ट पहने: साड़ी को लेकर इसलिए करती है विरोध, पुलिस के पास पहुंची दोनों की लड़ाई

Mon, 20 Nov 2023 11:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बहू के साड़ी पहनने से सास को ऐतराज है। बहू ग्रामीण क्षेत्र से आई है, उसे जींस-टीशर्ट पहनने में शर्म आती है, लेकिन सास की जिद से परिवार में कलह मची हुई है। ये मामला थाने पहुंचा, जहां से परिवार परामर्श केन्द्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया। 
 
विज्ञापन
सास-बहू की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सास-बहू के बीच झगड़े का गजब का मामला सामने आया है। दरअसल ग्रामीण परिवेश से आई बहू को साड़ी पहनने पर सास ताने मारती है। शहर में जींस-टीशर्ट पहनकर रहने का दबाव बनाती है। पति भी पत्नी की नहीं सुनता है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है। मामले में रविवार को काउंसिलिंग की गई। मगर, बात नहीं बन सकी है। इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 
हरीपर्वत क्षेत्र के युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी। युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती का आरोप है कि वह ग्रामीण परिवेश से आई है। इस कारण साड़ी पहनना पसंद करती है। सास शहर में रहने के कारण खुद जींस पहनती हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी: 54 डेबिट कार्ड और मदद का बहाना, 10वीं पास के शातिर दिमाग का ऐसा खेल; जानकर पुलिस भी हैरान
 

पति भी देता है सास का साथ 
उसको भी जींस-टीशर्ट पहनने के लिए कहती हैं। वह मना कर देती है। यह बात उनको बुरी लगती है। वह पति से कहती है। मगर, पति भी अपनी मां का ही साथ देता है। इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। काउंसलर ने रविवार को दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्हें समझाया गया। समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी गई है।

ये भी पढ़ें - Agra : शमशाबाद में रसगुल्ले को लेकर खूनी संघर्ष, महिला सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

पत्नी से दूरी बनाता है पति, टूटा रिश्ता
मैनपुरी की युवती ने शिकायत की कि शादी को तीन महीने हुए हैं। पति आगरा में निजी कंपनी में कार्यरत है। सास जब भी उससे बात करती हैं, दहेज में कम सामान देने का ताना मारती रहती है। पति भी उससे दूरी बनाता है। उसके पास नहीं आता है। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। काउंसलर ने फाइल बंद कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें