फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहू से झगड़े के बाद सास ने खाय जहर, मौत

Sat, 04 May 2024 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू से झगड़े के बाद सास ने खाय जहर, मौत
विज्ञापन

नौगांव में हुई घटना, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। थाना क्षेत्र के नौगांव में बहू से किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद सास ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद घर में अफरा तफरी मच गई। व़ृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बा के नौगांव निवासी 70 वर्षीय फूलन देवी का शुक्रवार की शाम को बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामूली विवाद के बाद सब कुछ सामान्य भी हो गया था। इसके कुछ देर बाद वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी करने पर पता चला कि फूलन देवी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जहर खाने के बारे में जानकारी मिलते ही परिजन में अफरा-तफरी मच गई। परिजन वृद्धा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर गांव चले गए। उधर सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने जानकारी जुटाई। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमाटर्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें