इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 12 से
- तैयारियों को लेकर की गई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शहर के के फर्दपुर रोड़ स्थित एक निजी स्कूल ताइक्वांडो की फर्स्ट इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। 12 मई को होने जा रही है इस प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव योगेश कुमार माथुर ने आयोजन समिति के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि जनपदीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17, अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच होगी। प्रतियोगिता में शहर के करीब 25 स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सचिव योगेश कुमार ने सुरेश चंद दुबे, श्याम बाबू मिश्रा, अमलेश कुमार आदि के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। प्रतिभागी टीमों के प्रबंधकों से अपील की है कि वे अपनी टीम का पंजीकरण समय से करा दें ताकि खिलाड़ियों से संबंधित पूल का गठन किया जा सके।