मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे मां-बेटे रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीप में रखकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव चंदपुर निवासी सुखरानी (53) मंगलवार को अपने पुत्र गणेश पाल (25) के साथ थाना घिरोर क्षेत्र के गांव कल्हौर रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वह थाना दन्नाहार क्षेत्र के बटरोली मोड़ के समीप पहुंची। तभी शिकोहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मां-बेटे को जीप में लादकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक परिवारीजन व रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर जमा हो गए।