फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गाजियाबाद से लौटे मां और बेटा कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 24 Apr 2022 08:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भी कोरोना फिर से लौट आया है। गाजियाबाद से लौटे मां-बेटे संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में अब दो सक्रिय मरीज हो गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गाजियाबाद से लौटी 33 वर्षीय महिला और उसका सात वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। औरंगाबाद के नवादा निवासी महिला और उसके बेटे का सैंपल गाजियाबाद में लिया गया था। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट किया है। 

विज्ञापन


कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि मथुरा का परिवार गाजियाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर महिला और उसके बेटे की कोरोना जांच की गई। निजी लैब से कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट कर दिया है।

जिले में सक्रिय मरीज हुए दो

दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव ने बताया कि मथुरा में गाजियाबाद से इन दो संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद एक्टिव केसों की संख्या दो है। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से बचने ने लिए कोविडगाइड लाइन का पालन करें। 

विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन करें गाइडलाइन का पालन- डीएम

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले के मंदिर प्रबंधन से कहा है कि वह श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें। दिल्ली-एनसीआर से हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं। विशेषकर वीकेंड पर इनकी संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। 

दिल्ली-एनसीआर के कुछ जिलों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ गए रहे हैं। ऐसे में मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम भी नियमित रूप से किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें