फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल सावित्री देवी - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में सड़क पर डाली गई मिट्टी हटाने पर हुए विवाद में दबंगों ने मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता सावित्री देवी पत्नी महेश निवासी वाजिदपुर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सड़क पर मिट्टी डाल रखी थी, जिससे पानी गली में भर रहा था। इसी बात को लेकर उनका पुत्र शांतनु उन लोगों के घर पर मिट्टी हटाने के लिए कहने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने शांतनु के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब सावित्री देवी मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया, तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फट गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार व मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें