दो बच्चे हो गए मां की ममता से वंचित
विमला देवी के दो बच्चे हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी मुस्कान (10) और बेटा लकी (7) है। मां की हादसे में मौत होने के बाद अब दोनों बच्चे मां की ममता से वंचित हो गए।
छह माह की गर्भवती थी विमला
ग्राम दिवरैया निवासी विमला देवी छह माह की गर्भवती थी। विमला की कोख में पलने वाला बच्चा भी मौत के आगोश में समा गया। स्टेशन पर मौजूद हर कोई गमगीन था।
मां-बेटी का नहीं हो सका पोस्टमार्टम
रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 5:30 बजे हादसा हुआ। करीब छह घंटे बाद शव सुबह 11 बजे तक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद भी चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम नहीं किया। शाम 5 बजे जैसे ही ड़यूटी खत्म होने का समय हुआ चिकित्सक चले गए। इस कारण परिजनों को रात पोस्टमार्टम गृह पर ही बितानी पड़ी।
इस संबंध में एसीएमओ एसपी सिंह ने कहा कि सामान्य तौर पर दिन में ही पोस्टमार्टम का प्रावधान है। विशेष परिस्थितियों में जब कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई मसला होता है तभी रात को पोस्टमार्टम किया जाता है। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होती है।