फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा सरकार में हुए सबसे अधिक दंगे, योगी सरकार बना रही श्रेष्ठ प्रदेश

Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जानकारी देते प्रभारी मंत्री साथ में मौजूद अ
विज्ञापन
मैनपुरी। सपा सरकार में प्रदेश में सर्वाधिक दंगे हुए थे। योगी सरकार प्रदेश को भारत का श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का काम कर रही है। प्रदेश में जहां धार्मिक विचारधारा को मजबूत किया जा रहा है वहीं स्वरोजगार स्थापित कराकर प्रदेश की जनता को भी मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। यह विचार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के प्रभारी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेंद्र कश्यप ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश को दुनिया का श्रेष्ठ देश बनाने का कार्य कर रही है तो वहीं प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश को भारत को श्रेष्ठ प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सकार ने पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया है। बताया कि पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शतप्रतिशत छात्रवृत्ति और छात्र प्रतिपूर्ति शुल्क की धनराशि प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराई है जबकि पूर्व की सरकारों के सामने इसके लिए बजट का रोना रहता था।
सांसद डिंपल यादव के प्रदेश में खंडहर नजर आने और बेरोजगारों की संख्या बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज विपक्ष बेरोजगार हो गया है इसलिए उन्हें प्रदेश में विकास नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य व्यवस्था को किया जाएगा दुरुस्त
प्रभारी मंत्री से जब जिला अस्पताल में ऑपरेशन न होने से मरीजों के लौटने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस पर चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर संभव उपचार मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें