फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी स्मारक: तालाब में पनप रहा एडीज मच्छर और उसका लार्वा, पर्यटकों में डेंगू का भय बढ़ा

Thu, 14 Sep 2023 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्थित तालाब में एडीज मच्छर और उसका लार्वा पनप रहा है। इससे पर्यटकों में डेंगू का भय बढ़ गया है। 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्मारक: तालाब में पनप रहा एडीज मच्छर और उसका लार्वा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित विश्वदाय स्मारक सीकरी में बने तालाब में एडीज मच्छर पनप रहे हैं। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को डेंगू होने का डर बना रहता है। एंटोमोलॉजिकल टीम द्वारा किए गए सर्वे में डेंगू फैलाने का जिम्मेदार एडीज मच्छर एवं उसका लार्वा मिला है। इससे पर्यटकों में डेंगू का खतरा और बढ़ गया है।                  

विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल की कीट विशेषज्ञ मीना राजपूत की एंटोंमोलॉजिकल टीम ने वर्ल्ड हेरिटेज स्मारकों के अनूप तालाब एवं  उसके आसपास के छोटे-छोटे गड्ढों व रिक्त स्थानों में भरे पानी का परीक्षण किया गया। 

यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जा का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन


इस परीक्षण में टीम को भारी मात्रा में एडीज मच्छर एवं उसका लार्वा मिला है। जो कि डेंगू फैलाने में सक्षम है। इस परीक्षण से यहां आने वाले प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटकों को डेंगू का खतरा पैदा हो गया है। इससे पर्यटकों में यहां आने को लेकर भय है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: विजय गोयल की अवैध फैक्टरी की दवाएं निकली नकली, 25 नमूनों की आई रिपोर्ट; छापे में मिला था 6 करोड़ का माल

कीट विशेषज्ञ मीना राजपूत ने बताया गया कि सीकरी में एडीज मच्छर एवं उसका लार्वा मिला है। इससे लोगों में डेंगू फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए यहां के इंचार्ज को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधीक्षक पुरातत्व डॉक्टर आरके पटेल ने बताया कि एडीज मच्छर व लार्वा वाली छोटी-छोटी फिलिंग व गड्ढों को साफ करने और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें