फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: सिर के पीछे दर्द या फिर फूल रही है सांस, तो हो जाएं सावधान; ये हैं मौत देने वाली बीमारियों के संकेत!

Mon, 18 May 2026 11:35 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विशेषज्ञों के अनुसार सुबह उठते ही सिर के पीछे दर्द, चक्कर और सांस फूलना हाई ब्लड प्रेशर के संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लापरवाही करने पर हार्ट अटैक, लकवा और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए नियमित बीपी जांच जरूरी है।
विज्ञापन
सिर में तेज दर्द - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि सुबह जल्दी जागने पर सिर के पिछले हिस्से में दर्द, सिर भारी लगना, चक्कर आना और सांस फूलती है तो ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में रक्तचाप की जांच जरूर कराएं। लापरवाही पर कार्डिएक अरेस्ट और लकवा का खतरा रहता है। ज्यादा नमक, धूम्रपान, खराब दिनचर्या से युवाओं में भी हाइपरटेंशन बढ़ रहा है। विशेषज्ञ इस बीमारी को साइलेंट किलर भी मानते हैं।
विज्ञापन

हाइपरटेंशन से हृदय, किडनी, नसों की भी बीमारी
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि हाइपरटेंशन की बीमारी कब जानलेवा हो जाए, मरीज को पता नहीं चलता। इससे हृदय रोग, किडनी, नसों की बीमारियां भी मिल रही हैं। इलाज कराने आने वाले कई मरीजों की जांच में हाइपरटेंशन की परेशानी मिल रही है। कई ने लक्षणों को नजरअंदाज भी किया। 
विज्ञापन

करें ये उपाय
- नमक का उपयोग रोजाना के मुकाबले आधा करें।
- धूम्रपान, तंबाकू की लत छोड़ दें, चाय-काफी अधिक न पीएं।
- तला हुआ भोजन, मीठा-नमकीन सीमित करें, फास्टफूड से पेट न भरें।
- बीपी मरीज बिना डॉक्टरी परामर्श के दवाएं बंद न करें।
- मरीज सुबह जागने, शाम और सोने से पहले बीपी जरूर मांपें, अनियंत्रित होने पर परामर्श लें।
- घर से बाहर जा रहे हैं तो दवाएं साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें